देर रात को पापा के चीखने की आवाज सुनकर वह घर पहुंची। खटखटाने के काफी देर बाद मां ने घर का मेनगेट खोला। पूछने पर मां ने पिता के सोने की बात कहकर मिलने नहीं दिया। सुबह भी मां ने पापा के कमरे का दरवाजा नहीं खोलने दिया। इस पर वह पड़ोसियों व परिजनों को लेकर घर पहुंची। दरवाजा खुलने पर पापा का शव चारपाई पर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। बेटी ने थाने पहुंचकर मां पर पिता की हत्या का आरोप लगाया। सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।
एसपी चारू निगम ने बताया कि महिला ने पूछताछ में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात कबूली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुष्टि होगी कि किस तरह से हत्या की। पत्नी ने बताया कि पति अवैध संबंध में बाधक बन रहा था। मृतक के परिजनों ने पत्नी व प्रेमी के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है।
घर पर देर रात फोन से बात करते देखी गई महिला
घटना स्थल पर ग्रामीणों में चर्चा रही कि रात 11 बजे के करीब भूरे के मकान पर एक महिला छत पर किसी से बात कर रही थी। काफी देर तक बात किए जाने की जानकारी लोगों ने पुलिस को बताई है। पुलिस ने घर में मिला मोबाइल में कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।