औरैया में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में सोनासी के पास एक तालाब किनारे दो दिन से लापता युवक शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। महेंद्र कठेरिया (42) पुत्र श्रीकृष्ण गैस चूल्हा बनाने का काम करता था। वह दो दिन से घर घर से लापता था। रविवार सुबह अनन्तराम के एक तालाब किनारे शव पड़ा मिला। मृतक की पत्नी द्रोपा ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ प्रदीप ने बताया कि जांच की जा रही है। परिजनों व आसपास के लोगों से युवक के बारे पूछताछ की जा रही है।