औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के जुगराजपुर निवासी श्रीचंद्र दोहरे (46) पुत्र पातीराम दोहरे व गिरीशचंद्र (50) के शव मंगलवार दोपहर पुराहा नदी में उतराते मिले। दोनों रविवार को चपोरा गांव में खेतों पर मजदूरी करने के लिए गए थे। घर न पहुंचने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे।
दोनों के शव मिलने के बाद से हड़कंम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है। परिजनों ने बताया कि रविवार को चपोरा निवासी सुल्तान सिंह के खेत पर आलू की बुआई कराने के लिए दोनों गए थे। थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया कि श्रीचंद्र का शव पुराहा नदी में हमीरपुर गांव के पास व गिरीशचंद्र का शव पट्टीपुरवा के पास मिला है। घटना की जांच की जा रही है।