औरैया जिले के बेला में मोबाइल फोन पर किसी से बात करने पर मां के डांटने पर किशोरी ने कुएं में कूदकर खुदकुशी की थी। वहीं, शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी किशोरी के डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुआ है। हृदयपुरवा गांव निवासी आशिक अली की बेटी मुस्कान शनिवार शाम को किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रही थी।
मां रेशमा बेगम ने यह देख उसे फटकार लगाई। किशोरी शाम को शौच बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद से उसका कुछ भी पता नहीं चल रहा था। दूसरे दिन सुबह ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर एक खेत में स्थित खेत में उतराते हुए पाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया।
परिजनों से पूछताछ में पता चला कि मां के डांटने से झुब्ध होकर किशोरी ने खुदकुशी की थी। सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी की पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। किशोरी ने गुस्से में मोबाइल तोड़ दिया था और इसके बाद जाकर खुदकुशी कर ली थी।