फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: ट्रक की टक्कर से पलटी कार, महिला की मौत, मासूम समेत तीन घायल

Mon, 29 May 2023 03:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसे में घायल महिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के इटावा-चकेरी हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि मासूम समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शहर के 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


जनपद भिंड के कनाबर चेरी निवासी सरोज देवी (62) पत्नी महावीर अपने छोटे पुत्र पंकज (36), बड़ी बहू अनीता (40) पत्नी सुनील व बेटे नंदू (4) निवासी उमरी भिंड के साथ कानपुर के रामादेवी दुर्घटना में घायल हुए रिश्तेदार को देखने के लिए गए थे। सोमवार दोपहर एक बजे वह लोग कानपुर से भिंड जाने के लिए कार से निकले। जैसे ही वह कार से सदर कोतवाली क्षेत्र के करमपुर के पास पहुंचे। इसी बीच पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।

हादसे में कार सवार सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने हाईवे की एंबुलेंस से घायलों को 50 शैया अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान अनीता (40) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सरोज देवी, पंकज, नंदू को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। इसके कुछ देर बाद सभी को सैफई रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें