फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Accident: ट्राला ने साइकिल सवार बिजली कर्मी को रौंदा, दूध लेने के लिए निकला था बाहर, चालक फरार

Sat, 08 Jul 2023 01:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्राला को कब्जे में लिया गया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
auraiya accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में दिबियापुर बाईपास पर शनिवार तड़के बिजली विभाग के संविदाकर्मी को ट्राला ट्रक ने रौंद दिया। हादसा के बाद ट्राला मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। वहीं, हादसे के बाद बाईपास पर भीड़ एकत्रित हो गई, जिससे जाम की स्थिति भी बनी।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाया। साथ ही, शव को किनारे कराते हुए जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला बनारसीदास निवासी विनोद कुमार (45) बिजली विभाग में कचहरी फीडर में संविदा पर एसएचओ के पद पर कार्यरत था।
शनिवार की सुबह वह साइकिल से दूध लेने गया था। दूध लेकर वह दिबियापुर बाईपास से वापस अपने घर जा रहा था। इस बीच नरोत्तमपुर मोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्राला ने विनोद की साइकिल में टक्कर मार रौंद दिया। हादसे में ट्राला का पहिया सिर के ऊपर से निकल गया।

विज्ञापन
Trending Videos

चालक ट्राला छोड़कर मौके से फरार
इसकी वजह से विनोद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोग दौड़े, तो चालक ट्राला छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी और थोड़ी ही देर में रोते-बिलखते परिजन भी आ गए।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बिजली विभाग के कर्मी भी पहुंचे। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्राला को कब्जे में लिया गया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें