फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Accident: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 02 Nov 2022 10:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। युवक की मौत से परिजनोंं में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के कानपुर मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर से बेला बस्ती निवासी नीरज उर्फ रीनू (36) पुत्र जवाहर सिंह की मौत हो गई। वह कानपुर की एक प्लास्टिक फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार देर रात ड्यूटी करके घर वापस आ रहा था। बेला नाले के पास हादसे में घायल होने के बाद रात भर वहीं पड़ा रहा, शरीर में गंभीर चोट होने व खून अधिक बह जाने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


सुबह पांच बजे सड़क पर निकले राहगीरों ने युवक के शव को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से युवक की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। पिता ने बताया कि मंगलवार देर शाम बेटा फैक्टरी से घर के लिए बाइक से निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने कही रुक जाने का अंदेशा जताते हुए खोजबीन नहीं की, मोबाइल फोन भी बन्द था। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने शव कब्जे में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें