फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Accident: बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल

Mon, 10 Apr 2023 02:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर पत्नी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


इटावा के नौरंगाबाद निवासी शाहनवाज सोमावर सुबह पत्नी अरशी (25) के साथ बाइक से ससुराल दलेलनगर अजीतमल आ रहा था। जैसे ही वह अजीतमल इंटर कॉलेज के पास हाईवे पर पहुंचे तभी पीछे से आई बस बाइक में टक्कर मार भाग निकली। हादसा देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया।

हेलमेट लगाए होने के कारण शाहनवाज को हल्की चोट आई, जबकि अरशी के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें