फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: पैर फिसलने से कुएं में गिरकर अधेड़ की मौत, ससुराल में हुई गमी में शामिल होने आया था

Sat, 17 Jun 2023 06:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: यूपी के औरैया जिले में पैर फिसलने से कुएं में गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर में शुक्रवार रात को कुएं के चबूतरे पर बैठा अधेड़ असंतुलित होकर कुएं में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। गोहानी खुर्द निवासी गोपी (57) पुत्र दरियाव अहमदाबाद में निजी कंपनी में काम करता था। दोनों बेटियों की शादी व पत्नी की मौत के बाद से वह शहबाजपुर निवासी साले कल्लू के घर पर रहता था।

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले कल्लू के 12 वर्षीय दिव्यांग बेटे सोनी बाथम की मौत हो जाने पर गुरुवार को अपनी ससुराल शहबाजपुर आया था। शुक्रवार रात को वह घर के पास मौजूद कुएं के चबूतरे पर बैठा था। इसी दौरान संतुलन खो जाने से वह कुएं में जा गिरा। चीखने की आवाज सुन पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने दमकल कर्मियों के साथ बचाव कार्य शुरु किया। इस दौरान कुएं में जहरीली गैस होने के चलते टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने गोपी को कुएं से निकाल कर आनन-फानन में सीएचसी अजीतमल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें