पीड़ितों ने पुलिस से की शिकायत
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी थानाक्षेत्र के हनुमान मंदिर में सोमवार रात अश्लीलता का विरोध करने पर दबंगों ने महंत और सेवादार पर हमला कर दिया। हमले में महंत जयनारायण दास की उंगली टूट गई, सेवादार को भी चोटें आईं। महंत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में महंत जयनारायण दास ने बताया कि युवक-युवती सात दिन से मंदिर के पीछे रुक रहे थे। सेवादार ने उन्हें अर्धनग्न अवस्था में देखा और विरोध किया। इस पर वह धमकी देते हुए चले गए। सोमवार रात में युवक 35-40 साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर मंदिर में घुसा और हमला कर दिया। वह और सेवादार घायल हो गए। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।