फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: मंदिर में मवेशी के अवशेष मिलने का मामला, आक्रोशित लोगों का हंगामा, हालात और बिगड़े

Sat, 16 Jul 2022 05:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

तालग्राम थाना क्षेत्र में स्थित एक मंदिर के हवन कुंड में मवेशियों के अवशेष मिलने से तनाव का माहौल व्याप्त हो गया। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। माहौल बिगडऩे की आशंका की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
रसूलाबाद में स्थित मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव रसूलाबाद में स्थित एक मंदिर परिसर के हवन कुंड में अराजकतत्वों ने  मवेशी के अवशेष और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं डाल दीं। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। कार्यवाई की मांग को लेकर छिबरामऊ-इंदरगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन

एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर जाम खुल गया। रसूलाबाद निवासी जगदीश जाटव का खेत गांव से लगभग 500 मीटर दूर है। खेत में एक शिव मंदिर है। मंदिर की देख रेख जगदीश करते हैं। जगदीश के मुताबिक शुक्रवार रात मंदिर बंद करके घर गए थे। शनिवार सुबह मंदिर पहुंचे तो हवन कुंड और इसके आसपास कुछ मवेशियों के टुकड़े पड़े मिले।
इसी बीच उधर से निकल रहे नीरज गुप्ता को बुलाकर जगदीश ने यह सब दिखाया। नीरज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आपत्तिजनक चीजें मौके से हटवा दीं और जगदीश से ही पूरे मंदिर की धुलाई करवाई और चली गई।

विज्ञापन

कुछ ही देर में इसकी जानकारी ग्रामीणों और हिंदू संगठन के लोगों को हो गई, तो लोग आक्रोशित होकर मौके पर पहुंच गए। कार्रवाई की मांग को लेकर छिबरामऊ-इंदरगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर एसडीएम छिबरामऊ अशोक कुमार ,सीओ तिर्वा दीपक दुबे मौके पर पहुंचे और कार्यवाई के प्रति आश्वस्त कर जाम खुलवाया। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अराजकतत्वों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि तालग्राम थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव में शिव मंदिर में सुबह मवेशी के अवशेष मिलने के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। आसपास के कई गांव के ग्रामीण मौके पर मौजूद हो गए। आक्रोशित ग्रामीण जाम खोलने को तैयार नहीं। मौके पर कई थानों की पुलिस और पीएसी बुलायी गई। इसके कुछ देर बाद ही प्रदर्शन स्थल से लगभग 900 मीटर दूर स्थित एक मजार के बाहर रखी दुकान में आग लगा दी गई। तीन और दुकानों को भी जला दिया गया। इसके बाद दूसरे समुदाय ने एक मंदिर में तोड़फोड़ कर दी, जिसके बाद हालात और बिगड़ गए। अब डीएम और एसपी ने मोर्चा संभाला है। तालग्राम कस्बे को बंद कर दिया गया और पुलिस लगातार गश्त कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें