फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: होटल में काम करने वाली युवती से दुष्कर्म का प्रयास, नजीराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज, आरोपी की तलाश

Sat, 21 Mar 2026 12:48 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नजीराबाद थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित एक होटल में काम करने वाली युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र में जीटीरोड स्थित एक नामचीन होटल में युवती ने एक युवक पर अश्लीलता करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूलरूप से असम के जिला सोनितपुर की रहने वाली युवती ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह जीटीरोड स्थित एक नामचीन होटल में कार्यरत हैं। बताया कि 19 मार्च की शाम करीब चार बजे वह होटल के कमरे में स्नान कर रही थीं। 

विज्ञापन

आरोप है कि तभी कपड़े सुखाने के लिए फैलाते समय बल्ली नाम के व्यक्ति ने जबरन पकड़ लिया और अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाते हुए वह जान बचाकर दौड़ीं और सिक्योरिटी को फोन किया। इसके बाद नजीराबाद थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। नजीराबाद थानाप्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें