कानपुर। जाजमऊ में मंगलवार शाम को एक साइकिल सवार ने बच्ची के अपहरण का प्रयास किया। लोगों के टोकने पर आरोपी साइकिल लेकर भाग निकला। पुलिस ने बच्ची से पूछताछ कर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। बजरिया निवासी महिला के मुताबिक उनके पति द्वारा ठुकराने के बाद वह जाजमऊ फ्लाइओवर के नीचे अपनी चार बेटियों और तीन माह के बेटे को लेकर रहती हैं। बच्चियों के साथ भिक्षावृति कर गुजारा करती हैं। मंगलवार उनकी बेटी मोबाइल लेकर खेलते हुए दरगाह शरीफ की ओर गई थी। एक साइकिल सवार ने बच्ची को काम दिलाने का झांसा देकर अपहरण का प्रयास किया। लोगों को संदेह हुआ तो साइकिल सवार से पूछताछ की। इस पर वह भाग निकला। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहें है। तहरीर के आधार कर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद