कानपुर। किदवईनगर थाने के पास शनिवार रात स्कूटी सवार लुटेरों ने पैदल जा रही शिक्षिका से मंगलसूत्र लूट का प्रयास किया। शिक्षिका के शोर मचाने पर लुटेरे भाग निकले। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी ने बदमाशों की तलाश करने के बजाय मामला दबाने का प्रयास किया। कार्यवाहक थाना प्रभारी नीरज द्विवेदी ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है। (ब्यूरो)