फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राहत सामग्री न मिलने पर मंत्री को घेरने का प्रयास

Mon, 18 Aug 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
फोटो- 20, जलश​क्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के काफिले का घेराव करने के लिए हाईवे पर एकत्र महिला
विज्ञापन
अमृतपुर। जमापुर में राहत सामग्री वितरण करने आए जल शक्ति मंत्री के सामने महिला ने राशन वितरण न होने का आरोप लगाकर हंगामा किया। राहत सामग्री वितरण करने के बाद जब मंत्री जाने लगे तो गांव गांधी की महिलाएं मंत्री की गाड़ी घेरने के लिए नेशनल हाईवे पर पहुंच गईं। इससे पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। सीओ अजय वर्मा व अन्य पुलिस कर्मियों ने किसी तरह महिलाओं को रोक लिया और मंत्री के काफिले को निकाला। गांव गांधी निवासी प्रेमवती, निर्मला, मंजू, पूनम, गंगा देवी आदि महिलाओं ने बताया कि लेखपाल ने उनके गांव में राशन वितरण नहीं कराया। पूरे गांव में पानी भरा है। जिलाधिकारी ने महिलाओं की समस्या सुनकर एसडीएम संजय कुमार को सूची बनवाकर राशन वितरण कराने के निर्देश दिए। गांव कादर कुइयां के बाढ़ पीड़ितों ने राशन वितरण न होने की शिकायत की। प्रधान सुनीता देवी ने कहा कि लेखपाल पर राशन वितरण में भेदभाव करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें