फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पिता का गला दबाने की कोशिश, बेटी से सरेराह छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में मामूली विवाद में घर में घुसकर आरोपियों ने एक पिता को पीटकर गला दबाने की कोशिश की। शिकायत करने थाने जा रही बेटी से सरेराह छेड़छाड़ कर धमकाया। घटना बीते 20 अगस्त की है। पुलिस ने बुधवार रात क्षितिज गौड़ पासा, मोहित गौड़, अजय सिंह, सत्यम श्रीवास्तव बौनी समेत पांच के खिलाफ बलवा, धमकाने, महिला का अपमान और लज्जा भंग करने, चोट पहुंचाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। शास्त्रीनगर निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि पांचों आरोपियों का पिता से किसी बात को लेकर विवाद था। इसे लेकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। काकादेव थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें