फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मवेशी लदा ट्रक लूटने की कोशिश, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो घायल

Fri, 19 Aug 2022 12:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

सदर कोतवाली क्षेत्र में ट्रक लूटने की कोशिश में बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें क्लीनर के कंधे में गोली लग गई, जबकि चालक घायल हो गया। दोनों ने पुल से नीचे कूद कर जान बचाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता परिचालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में मवेशी लदा ट्रक लूटने के लिए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना में चालक और क्लीनर घायल हो गए। उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना करहल क्षेत्र में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मड़ैया शिवनारायण  निवासी अवधेश कुमार, क्लीनर बिंकल गुप्ता फिरोजाबाद के कठफोरी पशु मेला से गुरुवार रात करीब 12 बजे ट्रक में मवेशी लादकर गाजीपुर जा रहे थे।

विज्ञापन

करहल क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दो कारों में सवार बदमाशों ने पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूरी तय करने के बाद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली क्लीनर के कंधे में लगी। चालक ने ट्रक खड़ा कर क्लीनर के साथ पुल से कूदकर जान बचाई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें