फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: खेत जा रही युवती से दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाया तो दिया रुपयों का लालच, आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 16 Oct 2022 07:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

बिंदकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। युवती के शोर मचाने पर ग्रामीण बचाने पहुंचे। इससे पहले आरोपी धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में खेत जा रही युवती को घसीटकर पड़ोसी गांव के एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोग दौड़े, तो जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट में बताया कि वह 13 अक्तूबर की शाम खेत जा रही थी।

विज्ञापन

रास्ते में जैनपुर निवासी नंदू उर्फ शुभम पटेल ने पकड़ लिया और उसे खेत में घसीट कर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर मचाया, तो रुपयों का लालच दिया। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े तो नंदूधमकी देकर भाग निकला। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

दुष्कर्म के विरोध में युवकों ने पीटा
वहीं, एक अन्य मामले में खेत में एक महिला के साथ उसके गांव के तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला की तीनों ने पीटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के क्षेत्र के एक गांव की महिला ने रिपोर्ट में बताया कि वह 12 अक्तूबर की शाम छह बजे खेत घास काटने गई थी।
विज्ञापन

यहां गांव के धर्मेंद्र, सुनील और कलाधारी ने छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर गालीगलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें