दुष्कर्म के विरोध में युवकों ने पीटा
वहीं, एक अन्य मामले में खेत में एक महिला के साथ उसके गांव के तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला की तीनों ने पीटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के क्षेत्र के एक गांव की महिला ने रिपोर्ट में बताया कि वह 12 अक्तूबर की शाम छह बजे खेत घास काटने गई थी।
यहां गांव के धर्मेंद्र, सुनील और कलाधारी ने छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर गालीगलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।