फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: छात्र के अपहरण का प्रयास, ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 04 Sep 2022 08:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

सौरिख थाना क्षेत्र में एक बच्चे के अपहरण का प्रयास करने का मामले सामने आया है। दरअसल, बच्चे के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने युवक को दबोच कर धुनाई कर दी। इसके बाद भीड़ युवक को थाने लेकर पहुंची।
विज्ञापन
थाने में जानकारी देते आयुष के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में सौरिख थाना क्षेत्र के दारापुर बरेठी निवासी आयुष (8) पास के ही किसई जगदीशपुर में स्थित निजी स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे वह नादेमऊ से कोचिंग पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था।

विज्ञापन

तभी रास्ते में एक युवक ने उसकी साइकिल रोक ली और रुपये देने का लालच दिया। इसके बाद साथ चलने को कहा पर आयुष ने साइकिल लेकर भाग निकला। इसके बाद पिकअप से युवक को आता देख आयुष ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर गांव के लोग एकत्र हो गए।
पुलिस ने बताया कि युवक राजपुर गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि उसका दो हजार रुपये का नोट गिर गया था। उसे आशंका थी कि आयुष को वह नोट मिला है। इस कारण वह उसका पीछा कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें