फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवती के अपहरण का प्रयास, मोबाइल लूटकर भाग निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात आवास-विकास तीन के पास बदमाशों ने राह चलती युवती को ई-रिक्शे पर अपहरण करने का प्रयास किया। युवती ने घबराकर रिश्तेदार को फोन करने के लिए मोबाइल निकाला तो बदमाश झपट्टा मारकर मोबाइल लूट भागे। मामला अफसरों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। आवास विकास निवासी युवती गुरुवार देर रात अपने एक रिश्तेदार के साथ किसी काम से जा रही थी। रिश्तेदार ने युवती को आवास-विकास तीन स्थित ईको पार्क के पास उतार दिया। तभी पीछे से ई-रिक्शे पर सवार होकर आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशों को कुछ राहगीरों ने दौड़ाया लेकिन वे भागने में सफल हो गए। पीड़िता ने रात में ही पनकी रोड चौकी पहुंचकर शिकायत की लेकिन वारदात आवास-विकास तीन में होने के चलते पुलिस ने वहीं की पुलिस के पास जाने की सलाह दी। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। पुलिस टीम बदमाशाें की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें