फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kidnapping Attempt: पिस्टल के दम पर युवती के अपहरण का प्रयास, बोलेरो में लगे थे खींचने, फिर बहन ने...

Fri, 03 Feb 2023 02:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

बिधूना थाना क्षेत्र में पिस्टल के दम पर कार सवारों ने युवती के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। अपहरण कर भागने के दौरान कार पलटने से एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। वहीं, बहन ने स्वयं घायल होकर अपनी छोटी बहन को अपहरण से बचा लिया।
विज्ञापन
Auraiya Kidnapping Attempt - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र में दिल्ली से भाई-बहनों के साथ गांव में भाई का जन्मदिन मनाने आ रही युवती का कार सवार चार से पांच लोगों ने रायपुर के पास से अपहरण कर लिया। कुछ दूरी पर कार पलट जाने पर बचाने पहुंची बहन को आरोपियों ने पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, बिधूना कोतवाली क्षेत्र के भाईपुर निवासी किरन कुमार की बेटी रुचि, जूली, सुवी और बेटा अरुण दिल्ली में रहते हैं। अरुण का जन्मदिन मनाने के लिए चारों भाई बहन शुक्रवार को गांव आ रहे थे।
बिधूना कस्बे से ई-रिक्शे से घर जाने के दौरान रायपुर के पास पीछे से आए कार सवार चार से पांच लोगों ने ई-रिक्शा के आगे कार लगाकर सुवी को जबरन कार में डालकर भागने लगे। बहनों के चीखने पर आए ग्रामीणों ने कार का पीछा किया।

विज्ञापन

आरोपियों ने बहन के सिर में मारा पिस्टल का बट
कुछ दूरी पर तेज रफ्तार कार तीव्र मोड़ आने की वजह से पलट गई। मौके पर दौड़कर पहुंचे भाई-बहनों ने सुवी को बचाने की कोशिश की। इस दौरान एक आरोपी ने जूली के सिर पर पिस्टल की बट से प्रहार कर दिया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गई।

एक आरोपी हुआ गिरफ्तार
ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जूली को सीएचसी बिधूना में भर्ती करवाया। डाक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस कर रही अन्य आरोपियों की तलाश
पुलिस ने कार से हॉकी भी बरामद की है। कोतवाली प्रभारी रामसहाय पटेल ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। सुवी को उसके परिजन घर ले गए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने में जुटी है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें