कानपुर। पशुपतिनगर निवासी महिला ने नौबस्ता थाने मेें रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पड़ोसी दंपती पर कार से कुचलने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार सुंदरकांड और जन्मदिन की पार्टी थी। पड़ोसी शांतनु मिश्रा और उसकी पत्नी नम्रता ने जबरन कार्यक्रम स्थल से कार निकालनी की कोशिश की। रोकने पर उनके ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। (संवाद)