फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उधारी वापस मांगने पर चाकू से हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उधारी के रुपये मांगने पर सात लोगों ने युवक को लाठी-डंडों व चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट में युवक के नाक की हड्डी टूट गई। पुलिस ने सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव धोबियन वाली गली भोलपुर निवासी योगेंद्र पाठक ने मोहल्ले के आशू को 26 नवंबर को नौ हजार रुपये उधार दिए थे। 7 दिसंबर का योगेंद्र ने उधारी के रुपये मांगे तो आशू गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर आशू, गौरव कटियार, पालीवाल मार्केट निवासी संदीप तिवारी व चार अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों व चाकू से हमला कर योगेंद्र को घायल कर दिया। पुलिस ने योगेंद्र का मेडिकल कराया।
जनपद कन्नौज में एक्सरे में योगेंद्र की नाक की हड्डी टूट जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने योगेंद्र की तहरीर पर आशू, गौरव व संदीप सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें