कानपुर। सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र के तौधकपुर में शनिवार रात गालीगलौज के विरोध पर युवक को कुल्हाड़ी से हमलाकर लहूलुहान कर दिया।
दीनदयालपुरम निवासी सुनील कुमार के अनुसार शनिवार रात वह घर के पास स्थित पान की दुकान से पान मसाला खरीदने गए थे। तभी नशे में धुत नितिन उर्फ पास्ता ने सिगरेट लेने को कहा। मना करने पर नितिन, डब्बू, पवन और सूरज ने पीटा। कुल्हाड़ी से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। जेब से 10 हजार रुपये भी निकल लिए और मोबाइल तोड़ दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।