कानपुर। महाराजपुर थानाक्षेत्र के फत्तेपुरवा में दंपती ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मीनाक्षी पांडेय ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि पड़ोसी अरुण, आशू, रूपा और मधू घर में घुस कर गालीगलौज करने लगे। रूपा ने दुपट्टे से उनका और पति अजीत का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। अरुण और आशू ने रॉड से हमला किया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा ही है। (संवाद)