जेसीबी मशीन से नहर की खुदाई कराती गुजरात और इटावा पुलिस
यूपी के इटावा में लाखों रुपयों से भरी एटीएम कैश वैन को खोजने के लिए नहर खुदवाई जा रही है। गुजरात के अहमदाबाद के एचडीएफसी बैंक की एटीएम कैश वैन को कुछ दिनों पहले चोरी करके यहां छुपाया गया था।
वैन चुराने वाले आरोपी की निशानदेही पर इटावा चौबिया थानाक्षेत्र और गुजरात की पुलिस इलाके की एक नहर में पिछले कई घंटों से जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई करा रही है। बताया गया कि गुजरात के अहमदाबाद से एचडीएफसी बैंक की एटीएम कैश वैन चुराकर भागे आरोपी को साथ मे लेकर कैश वैन ढूंढने आयी गुजरात पुलिस के निर्देश पर खुदाई अभियान चलाया गया है। आरोपी के मुताबिक उसने थाना चौबिया क्षेत्र के नहर में गड्ढा खोदकर जमीन में गाड़ दी थी,पुलिस जेसीबी मशीन से नहर को खुदवाने में जुटी है। वैन में 98 लाख की नगदी भरी थी। एटीएम कैश वैन का ड्राइवर ही गाड़ी को चुराकर इटावा ले आया था। खुदाई जारी है अभी तक जमन में गड़ी वैन का कुछ पता नहीं चला है।