कानपुर जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। सबसे ज्यादा 24 प्रत्याशियों ने कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र से नामांकन कराए हैं। बाहुबली अतीक अहमद के कैंट विधानसभा क्षेत्र से लौटने पत्ता कटने के बाद सारे प्रत्याशी पूरे जोश में है।
24 प्रत्याशी पूरी जी जान से लग गए है। सबसे कम नौ नामांकन बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र से हुए हैं। बाहुबली अतीक अहमद कैंट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की हसरत लिए कानपुर आए थे लेकिन उन्हें उल्टे पांव लौटना पड़ा।
इसकी वजह साफ थी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विरोध के बावजूद मुलायम सिंह और शिवपाल यादव ने अतीक को कैंट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था बाद में अखिलेश ने इस सीट से किसी और को चुन लिया। इन सबके बीच अतीक मुंह ताकते रह गए।