कानपुर कैंट से चुनाव लड़ने जा रहे अतीक अहमद की टिकट कटने की चर्चाएं गर्म हैं। मंगलवार को अतीक सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के लखनऊ आवास पर मिले। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक अकेले में बातचीत हुई। मीडिया से बातचीत में अतीक अहमद ने कहा कि नेताजी ने हमें आशीर्वाद दे दिया है और कहा कि जाओ चुनाव मजबूती के साथ लड़ों और जीत कर राजधानी आओ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अच्छे आदमी हैं। उनकी अगुवाई में ही प्रदेश का सबसे ज्यादा विकास हुआ है। सीएम की सूची को लेकर मीडिया द्वारा केवल अफवाह फैलायी जा रही है। सही सूची के बारे में केवल पार्टी के कुछ खास लोग ही जानते हैं।