फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वेतन के लिए फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र लेकर पहुंची सहायक अध्यापिका, कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शिवराजपुर क्षेत्र के संविलियन विद्यालय भटपुरा में तैनात सहायक अध्यापिका और बीएलओ उपासना 18 जनवरी को बूथ दिवस पर अनुपस्थित मिली थीं। इस पर सहायक अध्यापिका का वेतन रोक दिया गया था। सोमवार को उपासना वेतन बहाली के लिए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के जनता दर्शन में पहुंचीं। उन्होंने बेटी की बीमारी का हवाला देते हुए प्रार्थना पत्र के साथ मेडिकल प्रमाण पत्र दिया। इसमें अंकित तिथि पर ओवरराइटिंग देख जिलाधिकारी को संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत बेसिक शिक्षा विभाग से मामले की जांच करवाई जिसमें पता चला कि जिस तारीख का प्रमाण पत्र बनाया गया है उस दिन संबंधित डॉक्टर शहर में ही मौजूद नहीं थे। प्रमाण पत्र फर्जी मिलने पर जिलाधिकारी ने सहायक अध्यापिका के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश बीएसए को दिए। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें