कानपुर। मुख्यमंत्री ने शनिवार को लखनऊ में हुए कार्यक्रम में वन क्लिक डीबीटी के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और राजस्व एवं आपदा विभाग की बीमा योजनाओं के लाभार्थी किसानों को क्षतिपूर्ति राशि वितरित की। जिले में सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कृषि भवन में दिखाया गया। यहां जिले के 24 किसानों को फसल बीमा के पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि के चेक दिए गए। वहीं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 72 पीड़ित परिजनों के खाते में 3.50 करोड़ रुपये भेजे गए। कार्यक्रम में 150 किसानों ने भाग लिया। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने बताया कि बीमा योजनाओं के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मिलती है। (ब्यूरो)