फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घर में घुसकर पीटा, नौ पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के खाड़ेपुर में दबंगों ने घर में घुसकर महिला, उसकी बेटी और दामाद समेत परिवार के अन्य सदस्यों को जमकर पीटा। आरोप है कि विरोध करने पर महिला के सिर पर सरिया से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने पांच नामजद और तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।अर्रा योगेंद्र विहार निवासी सुबोध पांडे की पत्नी शीला ने बताया कि 11 नवंबर की रात करीब 10 बजे वह पति, बेटी और दामाद के साथ घर में सो रही थीं। तभी सचिन, लल्ला, वीरेंद्र सिंह, उनकी पत्नी गोमती और तीन-चार अज्ञात लोग घर में घुस आए। आरोप है कि उन लोगों ने लोहे की सरिया और डंडों से पिटाई की। शीला ने आरोप लगाया कि गंभीर चोटें आ के बावजूद पुलिस ने शुरुआत में उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें