फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिल कम कराने के नाम पर लिए रुपये मांगने पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में बिजली का बिल कम कराने के लिए दिए 10 हजार रुपये वापस मांगने पर युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया।
विज्ञापन

योगेंद्र विहार निवासी नितिन वर्मा के मुताबिक, दोस्त अंकित का बिजली बिल कम कराने के लिए तिरंगा चौराहा निवासी अरुण कुमार उर्फ टिंकल को सितंबर में 10 हजार रुपये दिए थे, लेकिन बिल कम नहीं हुआ। 30 सितंबर को चतुर्वेदी बिल्डिंग स्थित केबीएस-सोलर कार्यालय में रुपये मांगने पर अरुण ने गाली-गलौज कर नितिन पर रॉड से हमला किया। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें