कानपुर। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर एक अधिवक्ता ने फेसबुक यूजर के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अधिवक्ता प्रभात शर्मा की तहरीर के अनुसार, नौ जुलाई को फेसबुक पर सर्वेश मिश्रा नाम की आईडी से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, देवी-देवताओं, पूर्व मुख्यमंत्री व महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। कई लोगों ने गलत कमेंट भी किए थे। जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह प्रमुख डाकघर में कार्यरत है। उन्होंने थाने में शिकायत की। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि फेसबुक यूजर सर्वेश मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आरोपों की जांच की जा रही है। (संवाद)