कानपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पांडुनगर में 29, 30 एवं 31 अक्तूबर को अप्रेंटिसशिप मेला लगेगा। इसमें देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। तीन दिन में 600 से अधिक युवाओं का चयन किया जाएगा। 29 अक्तूबर को टाटा मोटर्स पंतनगर, 30 को जेके टायर्स मध्य प्रदेश व एनबीसी बियरिंग्स गुजरात और 31 को न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर नोएडा के प्रतिनिधि युवाओं का चयन करेंगे। संस्थान के अप्रेंटिसशिप प्रभारी विवेक शुक्ला ने बताया कि आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 25 वर्ष तक के अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 11,951 से 20,600 रुपये तक मासिक मानदेय के साथ मेडिकल इंश्योरेंस, ट्रांसपोर्टेशन, यूनिफार्म, कैंटीन, सुरक्षा उपकरण जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। (संवाद)