एम्स एमबीबीएस 2019 सहित कई प्रवेश परीक्षाओं के लिए शनिवार को शेड्यूल जारी कर दिया गया। देश के सभी एम्स में एमबीबीएस दाखिले के लिए होने वाली यह परीक्षा इस बार 25 व 26 मई को सभी जगह एकसाथ आयोजित की जाएगी।
12 जून को रिजल्ट जारी होने की तिथि प्रस्तावित है। इसके पहले एम्स पीजी की परीक्षा पांच मई को होगी और परिणाम दस मई को जारी कर दिए जाएंगे। मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह बताते हैं कि परीक्षा का पाठ्यक्रम पूर्व की तरह ही होगा।
इसे भी छात्र एम्स एग्जाम की वेबसाइट www.aiimsexams.org पर देख सकते हैं। डॉ. सिंह के मुताबिक परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जनवरी के अंतिम सप्ताह में जारी हो जाएगा। एम्स एमबीबीएस के लिए फरवरी के पहले सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।