फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सेब की आवक भरपूर, केला शहर आते-आते हो रहा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शिमला और कश्मीर में सेब का उत्पादन घटने की चर्चा के बावजूद शहर की मंडी में रोज 35-40 ट्रक सेब आ रहे हैं। थोक भाव गुणवत्ता के अनुसार 40-100 रुपये और फुटकर 100-140 रुपये किलो हैं। शिमला की फसल खत्म हो चुकी है, अब कश्मीर का सेब जनवरी तक आएगा। इसके बाद सेब को स्टोर किया जाएगा। फ्रूट मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश सिंह तोमर ने बताया कि सेब के भाव स्थिर हैं और आवक भी अच्छी है। एक ट्रक में 10-20 टन तक सेब आ रहा है। मुसम्मी और अनार की आवक भी बढ़ी है। मौसमी थोक में 25 और फुटकर में 40-50 रुपये किलो है। अनार थोक में 30-100 और फुटकर में 50-140 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं शहर में केला फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश से आ रहा है। कच्चा केला 1800 रुपये क्विंटल है। थोक में एक कैरेट 280-290 रुपये की है, जिसमें नौ दर्जन केले होते हैं। एसी प्लांट में पकाने और परिवहन का खर्च जुड़ने के बाद फुटकर भाव 40-50 रुपये दर्जन पहुंच जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें