फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: काकादेव में अपार्टमेंट सील, शताब्दीनगर व जवाहरपुरम में चले बुलडोजर

Sat, 29 Mar 2025 10:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अपार्टमेंट सील किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केडीए के अधिकारियों ने काकादेव में शनिवार को अवैध रूप से बन रहा अपार्टमेंट सील कर दिया। इसके साथ ही शताब्दीनगर और जवाहरपुरम में बुलडोजर चलाकर जमीन खाली कराई। केडीए जोन-2 के विशेष कार्याधिकारी डॉ. रविप्रताप सिंह ने बताया कि शताब्दीनगर में कैंब्रिज चौराहे से एक किलोमीटर दूर केस्को चौराहा तक और शताब्दीनगर कैंब्रिज चौराहे से लगभग दो किलोमीटर दूर कांशीराम चौराहे तक अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला। जवाहरपुरम सेक्टर-1/11, काकादेव में योगेश भसीन के निर्माण, शताब्दीनगर फेज-1, फेज-2 में कार्रवाई की गई है। ध्वस्तीकरण अभियान में सहायक अभियंता सीबी पांडेय, प्रभारी अधिशासी अभियंता अमनदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें