फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपी फैनी कंपाउंड मामला: पूर्व मंत्री समेत 15 लोगों को सफीना नोटिस भेजा गया

Mon, 23 Sep 2024 01:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रॉपर्टी पर लगा बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चुन्नीगंज स्थित एपी फैनी कंपाउंड की नजूल की जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले की जांच एसआईटी ने तेज कर दी है। एसआईटी ने कंपाउंड की जमीन खरीदने वाले एक पूर्व मंत्री समेत 15 लोगों को सफीना नोटिस भेजा है। इनमें वह लोग भी शामिल है जिन्होंने जमीन को बेचा था। इन सभी को मामले में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार ने बताया कि एपी फैनी कंपाउंड की नजूल की भूमि की खरीद-फरोख्त में कर्नलगंज निवासी सलीम बिरयानी के अलावा पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया समेत कई लोगों की भूमिका जांच में सामने आई है। सभी को अपनी बात रखने के लिए बुलाया गया है। इसके लिए इन सभी को बाकायदा सफीना नोटिस भेजा गया है। अगर सभी समय पर खुद बयान देने नहीं आते हैं, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एडीसीपी ने बताया कि मामले में सलीम बिरयानी और उसके परिवार के अलावा कुछ लोगों के बैंक खातों का लेन-देन चेक किया जा रहा है। अन्य बिन्दुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें