सिख विरोधी दंगों की जांच कर रही एसआईटी ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने गोंडा निवासी दिनेश कुमार शास्त्री को गिरफ्तार किया। एसआईटी की जांच में दिनेश की दो हत्याकांड में भूमिका मिली है। इन हत्याकांड में 5 सिखों की हत्या हुई थी। सिख विरोधी दंगों में एसआईटी अब तक 37 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है।