फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: BJP विधायक की शिक्षक पत्नी की जगह पढ़ा रही दूसरी महिला, बोले- बीमार है पत्नी...विरोधी बना रहे हैं मुद्दा

Thu, 10 Aug 2023 11:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: लक्ष्य बुंदेलखंड जन सेवा समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार भारतवंशी ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त एसडीएम विपिन शिवहरे को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने विधायक की पत्नी सहायक अध्यापक देशप्राची चक्रवर्ती पर अपने शैक्षणिक स्थान पर दूसरा शिक्षक भेजने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जानकारी देती छात्राएं और प्रधानाध्यापक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में लक्ष्य बुंदेलखंड जनसेवा समिति ने भाजपा के सदर विधायक की शिक्षिका पत्नी की जगह कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय पौथिया में दूसरी महिला के पढ़ाने की शिकायत जिलाधिकारी से की है। मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन

मामले में विधायक का कहना है कि उनकी पत्नी बीमार थी जिसका कुछ लोगों ने मुद्दा उठाया है। बीएसए ने जांच के आदेश दिए हैं। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय पौथिया की इंचार्ज प्रधानाध्यापक पुष्पा देवी सचान का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में वह मुस्कराते हुए कह रहीं है कि विधायक की शिक्षिका पत्नी माह में सिर्फ एक दिन हाजिरी लगाने आतीं है। उनके स्थान पर उनका कार्य श्रेया सचान देखती हैं। विद्यालय की छात्राएं भी कह रहीं है कि महीने में देशप्राची मैडम एक ही दिन आती है। वायरल वीडियो के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन

एसडीएम विपिन शिवहरे को सौंपा है ज्ञापन
लक्ष्य बुंदेलखंड जन सेवा समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार भारतवंशी ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त एसडीएम विपिन शिवहरे को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने विधायक की पत्नी सहायक अध्यापक देशप्राची चक्रवर्ती पर अपने शैक्षणिक स्थान पर दूसरा शिक्षक भेजने का आरोप लगाया है।

विधायक बोले- पत्नी की तबीयत खराब है
साथ ही, सरकारी धनराशि का अवैध तरीके से निकालने और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की बात भी कही है। सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति का कहना है कि जिस व्यक्ति ने वीडियो वायरल किया है। वह पूर्वाग्रह से ग्रसित है। यह विरोधियों से मिले हुए हैं। उनकी पत्नी की तीन- चार दिन से तबीयत खराब थी इसलिए नहीं गईं है।
विज्ञापन



एनजीओ के लिए पैसों की मांग

शिकायतकर्ता से मेरे लोगों ने बातचीत की, तो उन्होंने कहा उसके एनजीओ के लिए पैसा दिला दो। जो भी जांच होगी उसमें सहयोग करेंगे। वहीं, बीएसए आलोक सिंह का कहना है कि मामले की जांच के लिए बीईओ को निर्देशित किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें