कानपुर। रेलवे ने एक जोड़ी और विशेष साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर- 01073/01074 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बनारस विशेष ट्रेन गोविंदपुरी स्टेशन होकर जाएगी। 01073 लोकमान्य तिलक से छह मई से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार, गुरुवार को और 01074 बनारस से आठ मई से 17 जुलाई तक शुक्रवार, शनिवार को चलेगी। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनल से यह विशेष साप्ताहिक ट्रेन दोपहर सवा 12 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 02:40 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 02:45 बजे रवाना होकर रात 11:30 बजे बनारस पहुंचेगी। इसकी रिवर्स ट्रेन बनारस से सुबह साढ़े पांच बजे रवाना होकर दोपहर डेढ़ बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 01:35 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम साढ़े 04:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। इसमें स्लीपर के नौ, एसी द्वितीय का एक, सामान्य के चार, एसी तृतीय के छह, एसएलआरडी के दो सहित कुल 22 कोच होंगे। संवाद