कानपुर। श्री सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। विषय रखा गया जीवन के शतरंज पर रणनीतियों का उत्सव।कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्य शिव तांडव से हुआ। बच्चों की ओर से दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर की प्रधानाचार्य शोभा दास ने सभी छात्रों को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष सुरेंद्र धवन, प्रबंधक संजीव कुमार अग्रवाल, राजीव सोनी, विजय, विनय अजमानी, ध्रुव कुमार रुईया सहित कई लोग माैजूद रहे।