अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ठेनुआ को गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक दिए जाने की घोषणा की गयी है। हर वर्ष 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर विभिन्न पदकों और पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। इसी क्रम में बीती 14 अगस्त की रात अधिकारियों - कर्मचारियों की सूची जारी हुई थी। इसी क्रम में अमित कुमार ठैनुआ को उत्कृष्ट सेवा पदक दिए जाने की घोषणा की गयी है। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम,सीओ सिटी अजीत चौहान को संडीला संतोष सिंह ने उन्हें बधाई दी है।