ट्रक डिवाइडर पर चढ़ाकर तस्कर भाग निकले। टक्कर लगने से जीप क्षतिग्रस्त हो गई और सीओ समेत पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती ने बताया कि चालक मुन्नूलाल की तहरीर पर हत्या के प्रयास, तोड़फोड़, लापरवाही से टक्कर मारने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
तस्करों के ट्रक में भैंस लदी थी
टक्कर मारने वाले ट्रक में सीओ के मुताबिक गोवंश लदे थे, लेकिन आसपास के लोगों ने बताया कि ट्रक में गोवंश नहीं भैंस लदी थी। वाहनों में क्रूरतापूर्वक भैंस की लोडिंग कराई जाती है। यह अपराध के दायरे में आता है। प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट समेत कई स्थानों से प्रतिदिन भैंस लोडिंग की जाती है।
जानवर उन्नाव स्लाटर हाउस भेजे जाते हैं। हाईवे पर प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक भैंस-भैंसा लदे निकलते हैं। हाईवे के थानों पर मोटी रकम पर ट्रकों को पास कराने वाले पहुंचाते हैं। इसका पहले खुलासा भी हो चुका है।