नवाबगंज स्थित प्राचीन दौलतेश्वर मंदिर के पास करीब 90 फीट गहरा कुएं है। सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे एक कुत्ता इस कुएं में गिर गया। वह काफी देर तक भौंकते रहा, फिर शांत हो गया। सूचना पर क्षेत्रीय पार्षद राजकिशोर यादव मौके पर पहुंचे और नवाबगंज पुलिस, नगर निगम और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। आरोप लगाया कि साढ़े ग्यारह बजे तक कोई नहीं आया। उसी समय भर्रौटी निवासी बग्गड़ वहां पहुंचे और रस्सा बांधकर कुएं में उतरकर कुत्ते को सकुशल निकाल लाए।