फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पुलिया पर खाना खा रहे बुजुर्ग की नाले में गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अरमापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिया पर बैठकर खाना खाते वक्त संतुलन बिगड़ने से वृद्ध की नाले में गिरकर मौत हो गई। शव रात भर नाले में ही पड़ा रहा। शनिवार की सुबह आसपास के रहने वाले लोगों ने शव देखा तब पुलिस को सूचना दी। अर्मापुर गुरुद्वारे के पास रहने वाले धीरेंद्र प्रसाद पांडेय (60) सेवा करने के साथ वहां आने वाले लोगों की गाड़ियां पार्किंग में लगवाते थे। मसवानपुर में रहने वाले उनके छोटे भाई सुधीर पांडेय ने बताया कि धीरेंंद्र अविवाहित थे। रोज की तरह शुक्रवार रात करीब 10 बजे विजयनगर के एक होटल से खाना लेकर आए। अरमापुर कैंपस में गेट के पास स्थित पुलिया पर बैठकर खाने लगे। तभी संतुलन बिगड़ने से वह नाले में गिर गए। अरमापुर थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि डूबने की पुष्टि हुई है। परिजनों का कोई आरोप नहीं है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें