भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इंतजार में सुबह से दोपहर तक भूखे-प्यासे बैठे कार्यकर्ता आखिर मायूस होकर चले गए। दरअसर अमित शाह की जनसभा फर्रुखाबाद में होनी थी लेकिन हेलीकॉप्टर में खराबी की वजह से वह नहीं पहुंच पाये। जनसभा स्थल खचाखच भरा था कार्यकर्ता और भीड़ बढ़ाते जा रहे थे लेकिन जैसे ही उन्हें शाह के न आने की सूचना मिली तो सब सन्न रह गए। अमित ने फोन कॉल के जरिए फर्रुखाबाद जिले के कार्यकर्ताओं से फिर जल्द वापस आने की बात कही।