फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गुमानी निवादा गांव में आंबेडकर प्रतिमा हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। थानाक्षेत्र के कहिंजरी खुर्द के मजरा गुमानी निवादा में शुक्रवार रात एक घर के बाहर लगी आंबेडकर प्रतिमा चोरी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नई प्रतिमा मंगवाई है।
विज्ञापन

कहिंजरी खुर्द के मजरा गुमानी निवादा में गया प्रसाद के दरवाजे लगभग 20 वर्ष पहले आंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई थी। शुक्रवार की रात कुछ अज्ञात लोग प्रतिमा उखाड़ कर ले गए। शनिवार सुबह प्रतिमा गायब देख गांव के धर्मेंद्र कमल, गया प्रसाद, धर्मपाल ने चौकी कहिंजरी में सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी थाने की फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। काफी खोजबीन कराई गई, लेकिन प्रतिमा न मिलने पर पुलिस ने कानपुर से नई मूर्ति मंगवाई गई है। चौकी इंचार्ज कहिंजरी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि नई प्रतिमा पर उसे स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें