सीएसए में अमर उजाला का स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम
गांव-कस्बे-शहर तक ही नहीं, स्वच्छता अब पूरे मंडल का लक्ष्य बन गई है। जागरूक ग्राम प्रधानों से लेकर समर्पित सरकारी तंत्र तक स्वच्छता के पैगाम को समाज की खुशहाली के नाम करने में जुट गया है। आपका अपना समाचार पत्र अमर उजाला भी इस संदेश कोे मुहिम बना घर-घर पहुंचा रहा है। इस कड़ी में मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार और ‘अमर उजाला’ ने संयुक्त रूप से कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैलाश भवन में मंडल स्तर की ‘स्वच्छता जागरूकता पहल’ आयोजित की। इसमें मंडल के सभी जिलों के पंचायती राज अधिकारी, ग्राम प्रधान और सचिव शामिल हुए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी को अपने घर और समाज को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई।